Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / रायबरेली / श्रीमती सीमा रस्तोगी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन

श्रीमती सीमा रस्तोगी का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन


रायबरेली, 27 अप्रैल, 2021!

वरिष्ठ व्यापारी नेता मुकेश रस्तोगी की धर्मपत्नी सीमा रस्तोगी का लम्बी बीमारी के बाद निधन हो जाने पर शोक की लहर छा गयी। जनपद के विभिन्न संगठनों ने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना प्रकट की। उ0प्र0 उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय उपाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा ने संवेदनायें प्रकट करते हुए कहा कि श्रीमती सीमा रस्तोगी एक मृदुभाषी, सरल, सहज, गृहणी थी, इनके निधन से गहरा दुःख पहुंचा है, ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवार को कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करें। श्रीमती सीमा रस्तोगी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गयीं। श्रीमती सीमा रस्तोगी के पार्थिव शरीर को डलमऊ स्थित मां गंगा के पावन घाट में उनके पति मुकेश रस्तोगी द्वारा मुखाग्नि दी गयी। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजाराम त्यागी, रामनरेश यादव, कांग्रेस नेता मनीष सिंह चैहान, कमलेश रस्तोगी, राजेश यादव, भाजपा नेता अतुल सिंह, मीडिया प्रभारी विजय बाजपेयी, ओम प्रकाश तिवारी, रवि चैधरी, बसपा नेता मो0 शहबाज, व्यापारी नेता अतुल गुप्ता, अशोक गुप्ता, पवन अग्रहरि, अतुल श्रीवास्तव, आशु श्रीवास्तव, कमलेश चैधरी, भोला चैधरी, सत्यांशु दुबे, अनुज त्रिवेदी, संजय पासी, पूर्व प्रधान भौमेश स्वर्णकार, ओरी लाल वर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता ओ.पी. यादव, चैधरी सुरेश निर्मल, सुशील मौर्या, राकेश यादव, अवधेश यादव, अनुपम शुक्ला, अरविन्द चैधरी आदि काफी संख्या में लोग रहे।

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

चाय की चुस्की, पानी पीते तथा गाड़ी को रोक कर कोरोना बचाव जानकारी एलईडी वैन के माध्यम से ली सफाई, दवाई और कड़ाई, जीतेंगे कोरोना से लड़ाई त्यौहार/पर्व घर पर ही रहकर मनाए

🔊 पोस्ट को सुनें अब्दुल हमीद epf7न्यूज़ रायबरेली 22 अप्रैल, 2021 सफाई, दवाई और कड़ाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *