रायबरेलीः- 25 अप्रैल 2026
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विकास वर्मा ने बताया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ०प्र० द्वारा दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अर्न्तगत दम्पति में युवक के दिव्यांग होने की दशा में रु0 15,000/- व युवती के दिव्यांग होने की दशा में रु0 20,000/- तथा युवक-युवती के दिव्यांग होने की दशा में रु0 35,000/- धनराशि निर्धारित है।
उन्होंने योग्यता के बारे में बताया कि शादी के समय युवक की आयु 21 वर्ष से कम तथा 45 वर्ष से अधिक न हो। युवती की उम्र 18 वर्ष से कम तथा 45 वर्ष से अधिक न हो। दम्पत्ति में कोई आयकर दाता न हो। मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रदत्त प्रमाण-पत्र के अनुसार दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक होनी चाहिये। ऐसे दिव्यांग दम्पत्ति पात्र होंगे जिनका विवाह गत वित्तीय वर्ष एवं वर्तमान वर्ष में हुआ हो।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि वैवाहिक विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अन्तर्गत इच्छा दिव्यांग दंपत्ति वर्तमान वर्ष एवं गत वित्तीय वर्ष में सम्पन्न शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार आवेदन ऑनलाइन http://divyangjan.upsdc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरते समय आवेदक दम्पत्ति को दिव्यांगता प्रदर्शित करने वाला संयुक्त नवीनतम फोटो, आय व जाति प्रमाण-पत्र युवक एवं युवती का आयु प्रमाण-पत्र ( जिसमें जन्म तिथि का अंकन), सक्षम अधिकारी का निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र-पत्र, राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित संयुक्त खाता, अधिवास का प्रमाण-पत्र एवं छात्र एवं युवक एवं युवती की आधार कार्ड की छायाप्रति आदि अभिलेखों के साथ आवेदन-पत्र ऑनलाइन वेबसाइट पर करना अनिवार्य है। साथ ही ऑनलाइन सबमिट आवेदन पत्र की प्रिंट प्रति एवं वांछित प्रपत्रों की हार्ड कॉपी कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन, रायबरेली में प्राप्त करायें। अधिक जानकारी के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में संपर्क कर सकते हैं।
Home / उत्तर प्रदेश / दिव्यांगजनों से विवाह करने पर शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजनान्तर्गत आवेदन-पत्र ऑनलाइन आमंत्रित
Check Also
जनपद में मनाया गया विश्व मलेरिया दिवस
🔊 पोस्ट को सुनें रायबरेलीः- 25 अप्रैल 2026 विश्व मलेरिया दिवस पर जिला मुख्यालय सहित …
EPF7 News Online News Portal