Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / रायबरेली / रायबरेली में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो ने ओमनी वैन को मारी टक्कर, 3 घायल, एक की हालत गंभीर

रायबरेली में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो ने ओमनी वैन को मारी टक्कर, 3 घायल, एक की हालत गंभीर


ब्यूरो अब्दुल हमीद

रायबरेली जिले के गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ढकिया चौराहा के पास स्थित साई गैस एजेंसी के सामने दोपहर करीब 2:30 बजे तेज रफ्तार बोलेरो ने ओमनी वैन को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें वैन चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, ओमनी वैन चालक महेश कुमार गुप्ता (33 वर्ष), निवासी सरायं मुगला थाना मिल एरिया, अपनी गाड़ी से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित हो गई और सीधे वैन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए और चालक वाहन में ही फंस गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया। हादसे में घायल अन्य दो लोगों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और यातायात सुचारू कराया।

थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और वाहन का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर वाहनों की गति नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

मा0 मुख्यमंत्री ने रायबरेली में 21 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने स्मृति सभागार का किया लोकार्पण अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती पर आयोजित भाव समर्पण समारोह में मा0 मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ हुए शामिल अवध केसरी की शौर्य गाथा पर आधारित फिल्म का हुआ प्रदर्शन, स्मारिका का विमोचन मा० मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को शॉल व सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित संस्कृति विभाग उ०प्र० द्वारा कराए गए नव निर्मित स्मृति सभागार का किया लोकार्पण

🔊 पोस्ट को सुनें ब्यूरो अब्दुल हमीद रायबरेली, 24 अगस्त 2026 मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *