Breaking News
Home / न्यूज़ / निर्माणाधीन परियोजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराएं-जिलाधिकारी भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण एवं क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश

निर्माणाधीन परियोजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराएं-जिलाधिकारी भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण एवं क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश


ब्यूरो अब्दुल हमीद

रायबरेली-18 अगस्त 2026
जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में एनएचएआई, सेतु निगम, यूपीडा, लोक निर्माण विभाग एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा जनपद में संचालित विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में परियोजनाओं की प्रगति के साथ-साथ भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण, निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं तथा परियोजनाओं के निर्माण के कारण क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की भी समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से परियोजनावार प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया कि सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए।
बैठक में विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की स्थिति, लंबित प्रकरणों तथा मुआवजा वितरण की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित शेष कार्यवाही को नियमानुसार शीघ्र पूर्ण कराया जाए तथा पात्र भू-स्वामियों को मुआवजा वितरण की कार्यवाही में तेजी लाई जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि अधिग्रहण एवं मुआवजा वितरण से संबंधित समस्याओं का संबंधित पक्षों से समन्वय कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि परियोजनाओं के निर्माण कार्य प्रभावित न हों।
जिलाधिकारी ने एनएचएआई, सेतु निगम, यूपीडा, लोक निर्माण विभाग एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, इसके साथ ही निर्माणाधीन परियोजनाओं के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परियोजनाओं के निर्माण से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों को संबंधित कार्यदायी संस्था द्वारा प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त कराया जाए, जिससे आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, उप जिलाधिकारी ऊँचाहार विवेक राजपूत, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका स्वर्ण सिंह सहित एनएचएआई, सेतु निगम, यूपीडा, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एवं संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

मुख्यमंत्री सूचना प्रणाली (CMIS) के अंतर्गत विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न डीएम ने समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से परियोजनाओं को पूर्ण करने के दिए निर्देश

🔊 पोस्ट को सुनें जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *