Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / रायबरेली / उद्यान मंत्री की अध्यक्षता में जनपद के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न

उद्यान मंत्री की अध्यक्षता में जनपद के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न


b
रायबरेली:- 27 अप्रैल 2026
मा० राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात विभाग, उ०प्र० दिनेश प्रताप सिंह ने निरीक्षण भवन, रायबरेली में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, पुलिस अधीक्षक रवि कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जनपद के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा बैठक की।
बैठक में मा० मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समयसीमा के भीतर एवं गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे।
कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मा० मंत्री ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि जनपद में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा जाए तथा अपराधों की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए और शासन की मंशा के अनुरूप संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें, जिससे जनपद के समग्र विकास को गति मिल सके।

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

समाचार पत्र वितरक ने डीएम से लगाई गुहार।

🔊 पोस्ट को सुनें अब्दुल हमीद epf7 न्यूज़ रायबरेली। शहर के अयोध्यापुरी मोहल्ला निवासी समाचार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *