Breaking News
Home / देश / कोरोना संक्रमण को कोविड गाइड लाइन का पालन, जागरूकता व वैक्सीनेशन से जा सकता है रोका: डीएम

कोरोना संक्रमण को कोविड गाइड लाइन का पालन, जागरूकता व वैक्सीनेशन से जा सकता है रोका: डीएम


अब्दुल हमीद
रायबरेली 12 अप्रैल, 2021
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किये गये आहवान के दृष्टिगत 11 से 14 अप्रैल तक विगत 11 अप्रैल महात्मा ज्योतिबा गोविन्दराव फूले की जयन्ती से लेकर 14 अप्रैल संविधान शिल्पी डा0 बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती तक पूरे देश व प्रदेश के साथ-साथ जनपद में भी विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जनपद रायबरेली में भी विशेष टीका उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव व अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष नगर मजिस्ट्रेट युगराज सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव आदि ने कहा कि कोरोना संक्रमण को वैक्सीनेशन से रोका जा सकता है। इस उत्सव में सभी शामिल हो और टीका उत्सव से जुड़कर स्वयं व दुसरों को सुरक्षित कर सकते है। शारीरिक दूरी के पालन के साथ ही मास्क का उपयोग जरूरी है। टीकाकरण के दौरान जिन लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई है सभी लोगों का उत्साह बढ़ाया है। जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा है कि सभी निर्धारित आयु के लोग अधिक से अधिक कोविड वैक्सीन लगवाये व निर्धारित आयु के अन्य लोगों को भी प्रेरित करे। उत्तर प्रदेश के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा पूरे प्रदेश सहित जनपद रायबरेली में भी 11 से 14 अप्रैल तक चलने वाले विशेष टीका उत्सव की जागरूकता हेतु होर्डिंग के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विकास भवन, कलेक्ट्रट, समस्त तहसील व ब्लाकों आदि में टीका उत्सव की होर्डिंग लगाई गई है।

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

15 अप्रैल मतदान के दिन वोट डालने के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित: डीएम रायबरेली

🔊 पोस्ट को सुनें अब्दुल हमीद epf7news रायबरेली 07 अप्रैल, 2021 उत्तर प्रदेश शासन अपर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *