Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / रेडियो आरबीएल 90.4 एफएम द्वारा “सेहत सही लाभ कई” कार्यक्रम के अंतर्गत संचारी रोगों के प्रति जागरूकता अभियान आयोजित

रेडियो आरबीएल 90.4 एफएम द्वारा “सेहत सही लाभ कई” कार्यक्रम के अंतर्गत संचारी रोगों के प्रति जागरूकता अभियान आयोजित


 

रायबरेली,
समुदाय के स्वास्थ्य एवं जागरूकता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से रेडियो आरबीएल 90.4 एफएम, रायबरेली द्वारा “सेहत सही लाभ कई” कार्यक्रम के अंतर्गत “तिलियाकोट ”  क्षेत्र में एक विशेष जन जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को संचारी रोगों (Communicable Diseases) के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान रेडियो टीम ने ग्रामीणों को विभिन्न संचारी रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया, टीबी एवं वायरल संक्रमणों के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में सरल एवं स्थानीय भाषा में जानकारी दी। उपस्थित ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई और स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे।

इस अवसर पर रेडियो आरबीएल की टीम ने बताया कि स्वच्छता, साफ पानी का उपयोग, समय पर टीकाकरण एवं व्यक्तिगत स्वच्छ आदतों को अपनाकर इन बीमारियों से काफी हद तक बचाव किया जा सकता है। साथ ही, किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम के दौरान सूचना सामग्री एवं पोस्टर के माध्यम से भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस पहल को ग्रामीणों द्वारा सराहा गया और उन्होंने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों की अपेक्षा व्यक्त की।

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

दिव्यांगजनों को दुकान निर्माण/संचालन योजनान्तर्गत आवेदन-पत्र आमंत्रित

🔊 पोस्ट को सुनें रायबरेलीः- 25 अप्रैल 2026 जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी विकास वर्मा ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *