Breaking News
Home / उत्तर प्रदेश / रायबरेली / चुनावी रंजिश में महिला सभासद से मारपीट, कार्रवाई की मांग

चुनावी रंजिश में महिला सभासद से मारपीट, कार्रवाई की मांग


 

रायबरेली में चुनावी रंजिश और जनहित में शिकायत करना एक महिला सभासद को भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर महिला सभासद के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भी पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। मामले को लेकर पूर्व सदर विधानसभा प्रत्याशी आर.पी. यादव के नेतृत्व में सभासदों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामला मिल एरिया थाना क्षेत्र के चक धोरहरा गांव का है।

वार्ड नंबर-5 की सभासद सुनीता पाल ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव की निवासी चंद्रकाली पत्नी परमेश्वर चुनाव में उनकी प्रतिद्वंद्वी थीं और चुनाव हार गई थीं। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उनके विकास कार्यों में लगातार बाधा पहुंचाई जा रही थी। साथ ही गांव के सामाजिक तालाब पर अवैध अतिक्रमण किए जाने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा किए जाने पर उन्होंने नगर पालिका में कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया था

सभासद का आरोप है कि शिकायत की जानकारी होने पर संतोष कुमार सहित गांव के कई लोगों ने एकजुट होकर 6 जून को उन पर हमला कर दिया। उस समय वह अपने चाचा के घर के बाहर बैठी थीं। आरोप है कि दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग और अन्य साक्ष्य थाने में देने के बावजूद चार दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

मामले को लेकर वार्ड के कई सभासदों ने पूर्व विधानसभा प्रत्याशी आर.पी. यादव के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। सभासदों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने मामले में जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

फिलहाल, अब देखना होगा कि पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में मामला आने के बाद आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।

बाइट: सुनीता पाल, सभासद वार्ड नंबर-5 (पीड़िता)

About Epf 7 News

Epf 7 News
हमारा मकसद सिर्फ लोगो की मदद करना है.

Check Also

मा0 मुख्यमंत्री ने रायबरेली में 21 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने स्मृति सभागार का किया लोकार्पण अवध केसरी राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती पर आयोजित भाव समर्पण समारोह में मा0 मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ हुए शामिल अवध केसरी की शौर्य गाथा पर आधारित फिल्म का हुआ प्रदर्शन, स्मारिका का विमोचन मा० मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों को शॉल व सम्मान पत्र देकर किया सम्मानित संस्कृति विभाग उ०प्र० द्वारा कराए गए नव निर्मित स्मृति सभागार का किया लोकार्पण

🔊 पोस्ट को सुनें ब्यूरो अब्दुल हमीद रायबरेली, 24 अगस्त 2026 मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *